रांची | अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन रविवार को दरगाह कमेटी डोरंडा द्वारा संचालित रिसालदार बाबा छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अय्यूब गद्दी, उपाध्यक्ष रिजवान हुसैन, उप सचिव जुल्फिकार अली भुट्टो ने मंत्री से छात्रावास की जानकारी साझा की और मंत्री से छात्रावास के जीर्णोद्धार की मांग की। मंत्री ने रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि छात्रावास के विकास के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी।


