रांची सिटीजन फोरम की बैठक सह पदयात्रा

रांची | सिटिजन फोरम के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चुटिया के मंडा मैदान में पदयात्रा की। वहीं, रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक हुई। इसके बाद फोरम के सदस्यों ने मोहल्ले में पदयात्रा कर स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया। लोगों से खुले में कचरा न फेंकने और आस-पास की जगहों को साफ-रखने का आग्रह किया। बताया गया कि खुले में कचरा फेंकने से कई तरह की बीमारियां होती हैं। दुर्गंध फैलती है और संक्रमण का खतरा बढ़ता है। कूड़ा को रांची नगर निगम की गाड़ियों को ही दें।बैठक में उमाशंकर सिंह, रेणुका तिवारी, विनोद जैन बेगवानी, विवेक कुमार, हरीश नागपाल, प्रवीण प्रसाद, राजकुमार महतो व अन्य शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *