कैंप में 321 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

रांची | चौधरी धर्मशाला, खादगढ़ा सब्जी मंडी, सुखदेवनगर रांची में नरेंद्र मोदी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन रविवार को किया गया। भाजपा नेता आदित्य विक्रम जायसवाल की ओर से कैंप का आयोजन किया गया। इसमें रांची के प्रख्यात चिकित्सकों द्वारा 321 मरीजों का हेल्थ चेकअप कर उन्हें मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। कैंप में डॉ. सिद्धार्थ कुमार, डॉ. रीमा खलखो, डॉ. जैमेश कुमार भगत, डॉ. अपूर्वा बरियार, डॉ. राकेश अग्रवाल, डॉ. अवनीश सिंह, डॉ. सुधीर पांडे, डॉ. मधुकर आनंद व अन्य शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *