रांची | सेल सिटी स्थित नर्चर प्ले स्कूल में रविवार को 9वीं वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जेवीएम श्यामली के प्राइमरी विंग की पूर्व प्रभारी रेनू प्रभाकर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम और ड्रामा प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्रबंधक नमिता कुमारी ने किया। नर्चर किड्स की प्रधानाध्यापिका सुषमा मिश्रा ने पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों का महत्व समझाया। स्कूल के निदेशक मनोज कुमार ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के बारे में जानकारी दी।


