इवेंट ब्लिस : 31 को न्यू ईयर ईव पर होगी मास्क पार्टी

रांची | इवेंट ब्लिस ने 31 दिसंबर को हटिया के ओबरिया स्थित बिशू पैलेस में भव्य न्यू ईयर ईव पार्टी का आयोजन किया है। कार्यक्रम का नाम मास्करेड 25 रखा गया है। यह झारखंड की पहली मास्क पार्टी होगी। इसमें संगीत, खाना, आतिशबाजी और बहुत भी बहुत कुछ होगा। रविवार को प्रेस वार्ता कर इवेंट ब्लिस के संस्थापक अर्पित वर्मा, कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर सिद्धान्त सिंह राजपूत, ऋषभ वर्मा ने उक्त जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शानदार आतिशबाजी होगी। साथ ही लाइव डीजे डैट्रिक्स व लक्ष्य द बैंड भी अपनी प्रस्तुति से सबको रातभर झुमाएंगे। लोग स्‍वादिष्‍ट भोजन का भी लुफ्त उठा सकेंगे। टिकट पेटियम इंसाइडर, बूक माय शॉ एप से खरीदा जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *