रांची | थड़पखना मस्जिद मदरसा पंचायत समिति द्वारा 28 दिसंबर को फैजान मुस्तफा कॉन्फ्रेंस सह दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रात 8 बजे के बाद उर्दू प्राइमरी स्कूल मैदान में होने वाले कार्यक्रम में मदरसा के 5 बच्चों को हाफिज की उपाधि दी जाएगी। रविवार को प्रेस वार्ता में मौलाना अशफाक, मौलाना शमीम, मो. नसीम, मुश्ताक टिंकू, इबरार बबलू, आमिर सोहेल, वसीम बिट्टू ने उक्त जानकारी दी।


