सेंट्रल बैंक ने स्थापना दिवस पर ~52 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए

रांची | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय रांची में बैंक का 114वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय प्रमुख सुनील कुमार ने संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को कुमार ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया देश का प्रथम स्वदेशी बैंक है। वर्तमान में पूरे भारत में इसकी लगभग 5000 शाखाएं अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिपॉजिट तथा लोन के विभिन्न जनोपयोगी व आकर्षक प्रोडक्ट लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं। मौके पर रांची क्षेत्र की 47 शाखाओं के मध्य वर्तमान वित्त वर्ष में बैंकिंग के विभिन्न मानदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शाखा प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कुमार ने उनसे कहा कि निरंतरता से इसी प्रकार कार्य करते हुए बैंक को उन्नति की ओर ले जाने का दायित्व निभाएं। स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत शाखाओं द्वारा लगभग 52 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *