डोरंडा पुलिस ने हमलावरों की शुरू की जांच

रांची | कडरू ब्रिज के नीचे जिम के पास 20 दिसंबर की रात 9.30 बजे प्रिंस श्रीवास्तव पर हुए हमले की जांच डोरंडा थाना की पुलिस ने शुरू कर दी है। प्रिंस श्रीवास्तव पर हमला करने वालों की तस्वीर डोरंडा थाने की पुलिस ने सभी जगहों पर सर्कुलेट किया है, ताकि वे कौन हैं ​इसकी पहचान हो सके। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि प्रिंस श्रीवास्तव पर आखिर हमला क्यों किया गया। इस मामले में प्रिंस श्रीवास्तव ने छह-सात अज्ञात पर हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *