150 साइकिल चालकों ने फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रांची | फिट इंडिया साइकिलिंग संडे के तहत साईं रांची के गेट नंबर 16 के समीप से रविवार को साइकिलिंग की शुुरुआत हुई। इसमें 150 साइकिल चालकों ने हिस्सा लिया। आयोजन में प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 3.5 किलोमीटर की सवारी की और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी वेंकटेश रामन और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी नुपुर टोपनो शामिल हुए। इस दौरान खेलो इंडिया झारखंड-बिहार के प्रभारी सहायक निदेशक करण साधवानी समेत साईं रांची के कोच और स्टाफ भी उपस्थित थे। आयोजन का उद्देश्य साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *