बहला फुसला कर नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप, केस दर्ज

रांची | धुर्वा थाना क्षेत्र में स्थित जेपी मार्केट की रहने वाली एक नाबालिग को भगाने के आरोप में सूफी खान के विरुद्ध विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नाबालिग की मां ने विधानसभा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी शुक्रवार को घर से निकली थी। देर शाम तक वापस घर नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि उनकी पुत्री को सूफी नाम के एक युवक ने बहला-फुसला कर भगाया है। इसके बाद वह थाना पहुंची और उसके विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *