रांची | भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रांची की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। इसमें नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों ने संस्था के पदाधिकारियों का चुनाव किया। संतोष जैन पाटनी अध्यक्ष और पंकज सेठी सचिव चुने गए। उपाध्यक्ष गोविंद राम सरावगी व कमल कुमार जैन विनायका, सह मंत्री अमित जैन रारा व सीए रोहित जैन बाकलीवाल और कोषाध्यक्ष सीए जितेंद्र जैन छाबड़ा को चुना गया। अध्यक्ष संतोष जैन ने कहा कि भविष्य में हमारी संस्था नई कार्ययोजना तैयार कर समाज सेवा के क्षेत्र में और भी कई कार्य करेगी।


