रांची | गोल इंस्टीट्यूट द्वारा छठवीं से लेकर 12वीं तक पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए गोल प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई। इसमें बिहार, झारखंड, ओड़िशा, वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स शामिल हुए। गोल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विपिन सिंह बताते हैं कि पिछले 16 वर्षों में सैकड़ों छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहन व मार्गदर्शन कर मेडिकल, इंजीनियरिंग, सिविल सर्विसेज समेत अन्य प्रतियोगिता में सफल बनाने में सहयोग किया है। कहा कि प्री एग्जाम में 1,50,800 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से मुख्य परीक्षा हेतु 38000 छात्रों चयन किया गया था। मुख्य परीक्षा में चयनित हुए छात्रों को सेमिनार के माध्यम से मेडल, सिर्टफिकेट के साथ-साथ अच्छे रैंक लाने पर लैपटॉप, टैब एवं अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। संस्थान के आनंद वत्स बताते हैं कि मुख्य परीक्षा में सफल छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट और सेमिनार की जानकारी जल्द ही मैसेज व वेबसाइट www.gtse.in website पर दी जाएगी।


