चाइनीज डोर की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। उसका नाक और दाएं हाथ की अंगुली बुरी तरह से कट गई। पीड़ित हरजीत सिंह कंबोज ने बताया कि वह शनिवार दोपहर गांव सेरों से तरनतारन की ओर आ रहा था। रसूलपुर नहरों के पास चाइनीज डोर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। डोर उसकी नाक में लगी जिससे उसके नाक में कट लग गया और खून बहने लगा जब उसने चलते मोटरसाइकिल से डोर को नाक से हटाने की कोशिश की तो डोर उसकी अंगुली में लिपट गई जिससे उसकी उगली कट गई। राहगीरों ने उसे नजदीकी सेहत केंद्र पहुंचाया । उसकी उंगली पर 4 टंके लगे हैं। उधर एंटी क्रप्शन सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह साहिल ने कहा कि भले ही प्रशासन हर साल ड्रेगन डोर पर पांबदी लगाने के आदेश जारी करता है लेकिन यह आदेश केवल कागजों तक ही सीमित होकर रह जाते है और हर साल लोगों की जान के साथ खेलने वाले दुकानदार धड़ल्ले से इस डोर को बेचते है। डिप्टी कमिश्नर राहुल ने कहा कि गृह विभाग को पत्र लिखा जाएगा कि चाइनीज डोर की पाबंदी को लेकर एक विशेष कानून बनाया जाए। जिसमें इसकी ब्रिकी करने वाले दुकानदारों पर 2 लाख- 20 लाख रुपए तक के जुर्माना किया जा सके और इसे गैर जमानती अपराध घोषित किया जाए।


