डीबीएमएस हाईस्कूल की शिक्षिका ने छात्रों का काटकर हटाया रक्षासूत्र:स्कूल के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, लिखित माफी मांगने पर प्रदर्शन हुआ खत्म

जमशेदपुर के कदमा स्थित डीबीएमएस स्कूल में छात्रों के रक्षासूत्र तोड़े जाने पर बुधवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सनातन उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने शिक्षिका को स्कूल से हटाने की मांग की और स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी दी। शिक्षिका द्वारा लिखित माफी मांगने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। दरअसल, मंगलवार को कक्षा 8-डी की शिक्षिका ने कई छात्रों का रक्षासूत्र काटकर कूड़ेदान में फेंक दिया था। उन्होंने छात्रों को आगे से इसे न पहनने की चेतावनी भी दी। छात्र के पिता पवन ओझा ने विद्यालय प्रबंधन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। मामले की शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक से भी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *