चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। मिहिजाम के 40 वर्षीय आइसक्रीम विक्रेता रामू सिंह ने हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेलखंड पर स्थित चित्तरंजन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर चलती मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रामू सिंह को प्लेटफॉर्म पर टहलते देखा गया था। उसने अचानक मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। घटना के बाद रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिवार और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। रामू सिंह के परिवार और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मिहिजाम में आइसक्रीम बेचने वाले रामू को एक मिलनसार और मेहनती व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। रेलवे अधिकारियों ने घटना पर दुख जताया है और पुलिस को जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास करेगी।


