निगम चुनावो में भाजपा बढ़त पर मलिक ने जताया आभार

अमृतसर| नगर निगम चुनावो में इस बार भाजपा को 9 सीटें मिलने पर पूर्व सांसद और पूर्व पंजाब प्रधान श्वेत मलिक ने वोटरों का आभार जताया है। उनका कहना है कि पार्टी वोटरों के दिखाए गए अटूट विश्वास, प्यार और समर्थन के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करती है। उनका कहना है कि अमृतसर मतदाताओं ने भाजपा को तीन बार मेयर दिए, जिसमें मेयर के दायित्व पर मुझे भी सेवा का सौभाग्य मिला। लोकतंत्र में, कुछ भी संभव है। उनका कहना है कि भाजपा आपको विश्वास दिलाती है कि हम अमृतसर की बेहतरी में योगदान देने के लिए तैयार रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *