फाजिल्का में युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार:तेजधार हथियारों से हमला; पंचकूला से दबोचे, एक हफ्ते बाद परिवार ने कराया पोस्टमार्टम

फाजिल्का जिले में अबोहर के गांव सीतो गुन्नों में एक सप्ताह पहले हुई भारत रतन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी यतिन गोदारा और उसके कार चालक सुधीर को पंचकूला से पकड़ा है। मृतक के परिजन पिछले एक सप्ताह से मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे थे। थाना बहाववाला के प्रभारी दविन्द्र सिंह और एएसआई बलबीर सिंह ने परिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अन्य नामजद आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम परिवार ने यतिन गोदारा की मां, विक्रम और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने उन्हें जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। मृतक का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया, जिसमें डॉ. शिल्पा, डॉ. धर्मवीर और डॉ. स्वपनिल अरोड़ा शामिल थे। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई। थाना बहाववाला पुलिस ने यतिन गोदारा, उसकी मां मीनाक्षी, सुधीर, विक्रम उर्फ पऊआ और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 103(1), 126(2), 191(3), 190, 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। तेजधार हथियारों से हमला जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय भारत रतन की गांव बिश्रपुरा में रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला किया। गंभीर हालत में बठिंडा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन पिछले एक सप्ताह से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *