भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन सिटी सर्कल में ट्रांसफार्मरों से पीतल के रॉड, नट बोल्ट और तेल चोरी नहीं रुक रही है। कटड़ा शेर सिंह सुभाष पार्क में लगे 500 केवी के दो ट्रांसफार्मरों से शनिवार रात करीब 10 बजे चोरों ने पीतल के अर्थ राँड नट बोल्ट और तेल चोरी कर लिया। इसके पता तब चला पावरकॉम कर्मी अपनी ड्यूटी दौरान सुभाष पार्क में ट्रांसफार्म की चैकिंग करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि 500 केवी के दोनों ट्रांसफार्म के पीतल नट बोल्ट और तेल चोरी हो चुके है। वहीं पावरकॉम अधिकारियों ने हर बार की तरह इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। परंतु पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। अधिकारियों ने बताया कि जहां के 500 केवी के दोनों ट्रांसफार्म से तीसरी बार सामान चोरी हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले तो तेल चोर 100, 200, 300 केवी ट्रांसफार्म से तेल और अन्य सामान चोरी करते थे। परंतु इस बार चोर 500 और एक हजार केवी के ट्रांसफार्मरों को निशाना बना रहे है। उनके मुताबिक 500 केवी और हजार केवी के ट्रांसफार्म का पीतल रॉड, नट बोल्ट और तेल की कीमत 50 हजार रुपये है। पावरकॉम अधिकारियों का कहना है चोर ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी करके ले जा रहे है पर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।


