हसदेव नदी में मिला अज्ञात युवक का शव:काली शर्ट-पैंट, हाथों में दो चूड़ा, शरीर पर चोट के निशान नहीं; जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा जिले की हसदेव नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। लछनपुर रेत घाट के पास मृतक ने काले रंग की शर्ट-पैंट पहनी थी और हाथों में दो चूड़ा था। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के पैंट से एक पर्ची भी बरामद हुई है। मृतक की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान के लिए उसकी फोटो सभी थाना क्षेत्रों को भेजी गई है। पहचान होने पर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यदि पहचान नहीं होती है तो पुलिस ही अंतिम संस्कार करेगी। पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *