सूरजपुर में सीएम विष्णु देव साय का दौरा:8 जनवरी को कोट पटना में चौपाल कार्यक्रम, जनता की सुनेंगे समस्याएं, तैयारियों में जुटा प्रशासन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर जिले का दौरा करेंगे। वे प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के कोट पटना गांव में चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह कोट पटना गांव प्रेमनगर के विधायक भूलन सिंह मरावी का गृह ग्राम है। मुख्यमंत्री साय प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर चौपाल के माध्यम से आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। वे मौके पर ही समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। विधायक मरावी ने बताया कि मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा 8 जनवरी को होगी। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों की घोषणा की भी संभावना है। प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गया है। विधायक मरावी ने कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां विकास कार्यों की सौगात देते हैं। इस बार भी क्षेत्र को कुछ विकास योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *