5वीं की छात्रा सरस्वती उसेंडी को 93% अंक मिले

भास्कर न्यूज| नारायणपुर इस वर्ष कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं की परीक्षा केंद्रीकृत परीक्षा प्रणाली के माध्यम से आयोजित होने के फलस्वरूप संस्था द्वारा 30 अप्रैल को परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने जानकारी दी है कि जिले में कक्षा 5वीं में कुल दर्ज संख्या 2 हजार 360 विद्यार्थियों में से 2 हजार 344 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें से 2328 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण एवं कक्षा 8वीं में कुल दर्ज संख्या 2 हजार 324 विद्यार्थियों में 2 हजार 295 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें से 2 हजार 266 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। 5वीं में 99.32 और 8वीं में 98.74 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। कक्षा 8वीं में उच्च प्राथमिक शाला खड़ीबहार के विद्यार्थी सतीश कुमार 88.83 प्रतिशत, रमा आलेन्द्र 88.17, प्रदीप कुमार कोरटीया 87.50, रामकृष्ण मिशन आश्रम के विनोद गोटा 87.17, उच्च प्राथमिक शाला खड़ीबहार की कुमारी पायल कुमेटी 87.17, पूर्णिमा आलेंद्र 86.83, मीनाक्षी 85.50, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल सिंगोड़ीतराई के प्रियांशु देवांगन 85.33, देवगांव के मनीष मंडावी 85.17, मां शारदा विद्यामंदिर हाई स्कूल ओरछा की सलोनी कोवाची 85.17, शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी की संताय वड्डे 84.67, खड़ीबहार की रितिका उइके 84.67 और सरस्वती शिशु मंदिर कुम्हारपारा की कावेरी नाग ने 84.50 प्रतिशत अंक पाकर जिला स्तर पर टॉप 10 की सूची में जगह हासिल किया है। कक्षा 5वीं में विवेकानंद विद्या मंदिर आकाबेड़ा की विद्यार्थी सरस्वती उसेंडी ने 93 प्रतिशत, मां शारदा विद्यामंदिर ओरछा की अंजु रावल 91.50, मंगली उसेंडी 91.50, विवेकानंद विद्या मंदिर कुंदला के अनिल कुमार ध्रुवा 90.50, मां शारदा विद्यामंदिर ओरछा की प्रियंका कोवाची 89.50, विवेकानंद विद्या मंदिर आकाबेड़ा के लखन उसेंडी 89.50, राजू राम नुरेटी 89, मां शारदा विद्यामंदिर ओरछा की रसोन्ती आंचला 88.50, बालक आश्रम ओरछा के अर्जुन 88.50, विवेकानंद विद्या मंदिर इरकभट्टी के गौरव राउड़ 88.50, आकाबेड़ा की शिवानी वड्डे 88, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ के मूराराम ध्रुव और मां शारदा विद्यामंदिर ओरछा की सिवानी कतलाम ने 87.50 प्रतिशत अंक पाकर टॉप 10 की सूची में जिला स्तर पर जगह हासिल किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *