पलामू में अंधविश्वास की वजह से हुई हत्या:तंत्र-मंत्र कर भांजे को मारने का आरोप लगा की पिटाई, रांची रिम्स में तोड़ा दम

पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के खरवारडीह टोला में अंधविश्वास की वजह से एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। ढाब गांव के रहने वाले 53 वर्षीय कर्मदेव यादव को तंत्र-मंत्र का आरोप लगाकर गोतिया परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के छोटे भाई राजेंद्र यादव ने बताया कि 5 मई को गोतिया परिवार के सिवराज यादव, देवराज यादव, धनराज यादव, मनराज यादव और चंदेव यादव उनके घर आए। आरोपियों का कहना था कि कर्मदेव यादव ने तंत्र-मंत्र करके उनके भांजे की जान ले ली है। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर कर्मदेव यादव पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कर्मदेव को परिजन पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात कर्मदेव की मौत हो गई। परिजन शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आए। अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू और पुलिस जवान महेंद्र कुमार व विकास कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *