थाना मोहकमपुरा के अंतर्गत आते बटाला रोड एक पेट्रोल पंप के पास 2 कारों में टक्कर हो गई। हादसे में एक कार सवार 3 युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मोहकमपुरा की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया। घटना शनिवार देर रात साढ़े 11 बजे की है। आस पास के लोगों ने कहा कि स्कॉर्पियो गाड़ी वाला वेरका की ओर से आ रहा था। वहीं दूसरी कार मोड़ को क्रॉस कर रही थी कि टक्कर हो गई। एसएचओ सुमीत ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। घायलों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।


