यज्ञ के छठे दिन भक्तों ने किया सुंदरकांड का पाठ, बुद्धि, बल व आत्मविश्वास में वृद्धि की कामना की

भास्कर न्यूज | इटखोरी धुना नवनिर्मित देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिछले 1 मई से आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ महोत्सव के छठे दिन मंगलवार देर संध्या यज्ञ परिसर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। यहां सुंदरकांड के लिए रांची से आए श्री कृष्ण कन्हैया म्यूजिकल ग्रुप पवन शर्मा की टीम ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। संध्या 7 बजे से शुरू हुआ सुंदरकांड पाठ का समापन देर रात्रि 11:55 पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के कलाकारों ने राम आएंगे- आएंगे धार्मिक भजन की प्रस्तुति से की। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हनुमान चालीसा के पाठ से भक्ति के शक्ति में पूरा माहौल सराबोर हो गया। फिर इन कलाकारों ने सुंदरकांड का पाठ की। बीच-बीच में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति देते रहे। इनके प्रस्तुति पर दर्शक भक्तिभाव में विभोर होकर तालियां बजाते रहे और जय श्री राम एवं वीर हनुमान की जय घोष लगाते रहे। हालांकि बेजान मौसम ने आयोजित यज्ञ में खलल डालने की खूब कोशिश की, मगर गांव के श्रद्धालु बे मौसम बारिश और आंधी तूफान का सामना डटकर करते हुए भक्ति की शक्ति में लीन रहे। इधर यज्ञ के सातवें दिन बुधवार को यज्ञ मंडप में पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार कर बेदी पूजन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ व शत पुष्पाधिवास एवं फलाधिवास की। यहां नित्य दिन यज्ञशाला का परिक्रमा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां 8वें दिन गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ शत बारात भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 9 मई को देवी प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन पूर्णाहुति विसर्जन, ब्राह्मण भोजन एवं भव्य भंडारा का आयोजन होगा। इसी रात यज्ञ विसर्जन के मौके पर रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। यज्ञ में यजमान के रूप में सच्चिदानंद प्रसाद एवं उनकी पत्नी अनुष्ठान कार्य में जुटी हुई है। वहीं पूरे धुना गांव के ग्रामीण यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *