छात्रों को दी गई सिविल डिफेंस व डिजास्टर मैनेजमेंट की जानकारी

भास्कर न्यूज | चतरा भारत स्काउट एंड गाइड चतरा की ओर से बुधवार को मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चतरा एवं राज्य संपोषित बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय चतरा में आयोजित किया गया। दोनों स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को सिविल डिफेंस, डिजास्टर मैनेजमेंट एवं सीपीआर के बारे में बताया गया। स्काउट एवं गाइड के पदाधिकारी देवजीत सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश पर स्कूल कॉलेजों में बच्चों को आपदा के समय स्वयं और आसपास के लोगों को बचाने के उद्देश्य से जागरूक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अन्य विद्यालयों में भी चलाया जाएगा। स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा समाज में जागरूकता फैलाई जा रही है। जिससे आपातकाल की स्थिति में समाज को सहयोग मिल सके। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में जिला प्रशिक्षक सोनू कुमार, विद्यालय प्राचार्य सतीश लाल गुप्ता ,नीतू कुमारी ,कुमार चंदन, राजीव कुमार पाण्डेय,रमेश कुमार ,सीमा श्रीवास्तव सहित अन्य कई उपस्थिति थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *