प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उंटा के भवन निर्माण कार्य का उद्घाटन

भास्कर न्यूज | मरकच्चो नवलशाही थाना क्षेत्र के फुलवारिया की अनीता देवी ने गांव के रघुनंदन मेहता पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने नवालशाही थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया कि 5 मई की शाम करीब आठ बजे अनीता देवी घर के पास अकेली थीं। तभी रघुनंदन मेहता वहां पहुंचा। उसने गंदे कमेंट किए और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को पकड़ लिया। साड़ी खींचने लगा। धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो महिला के पति को जेल भिजवा देगा। कहा कि केस वापस ले लेंगे और पैसा छोड़ देंगे, लेकिन बात माननी होगी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने ब्लाउज पकड़कर खींचा। इसी दौरान महिला का 55 हजार रुपए का सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। तब आरोपी ने धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। महिला को अर्धनग्न कर दिया। घटना के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल जेएच 12 ए 1848 मौके पर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने बाइक उठाकर महिला के घर के दरवाजे पर खड़ी कर दी। महिला ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, आरोपी रघुनंदन मेहता ने कहा कि यह सब साजिश है। उन्होंने चेक बाउंस के मामले में संतोष मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेजवाना था। उसी का बदला लेने के लिए उन पर झूठा आरोप लगाया गया है। चतरा | भूमि विवाद के कारण पिछले कुछ वर्षों से लंबित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उंटा का भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता दयानंद राम व सहायक अभियंता आनंद पांडेय ने नारियल फोड़ कर भवन निर्माण का कार्य शुरू कराया। मौके पर संवेदक मनोज कुमार भी उपस्थित थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का यह भवन लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। यहां बताते चले कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उंटा के लिए काफी पहले से भवन स्वीकृत था। लेकिन भवन के लिए चिन्हित भूमि पर कुछ लोगों ने दावा कर दिया था। इसके कारण भवन निर्माण का काम शुरू नहीं हो पा रहा था। भास्कर न्यूज । चतरा जिले का व्यवहार न्यायालय जल्द ही हाईटेक होने वाला है । इसके लिए कवायद शुरु कर दी गई है। हाईटेक होते ही अधिवक्ता घर बैठे सभी तरह के वादों का आवेदन 24×7 ऑनलाइन कर सकेंगे तथा विशेष परिस्थितियों में विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से अपने वादों की पैरवी कहीं से भी कर सकेंगे। यहां तक कि इसके माध्यम से आम नागरिक भी अपना आवेदन ऑनलाइन दाखिल कर पाएगा। यह सभी सुविधा ई – कोर्ट फाइलिंग पोर्टल से मिलेगी। ऑनलाइन फाइलिंग सहित अन्य सुविधा की जानकारी देने के उद्देश्य से अधिवक्ताओं तथा अधिवक्ता लिपिकों को प्रशिक्षण दिया गया। व्यवहार न्यायालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक शामिल हुए। यह प्रशिक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव के मार्ग दर्शन में कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर कुणाल गुप्ता, ई- फाइलिंग सिस्टम सहायक रवि शेखर और विकास कुमार, मास्टर ट्रेनर अधिवक्ताओं सूरज अग्रवाल और समर संकल्प के द्वारा संपन्न कराया गया।उल्लेखनीय है कि व्यवहार न्यायालय में लगभग 200 अधिवक्ता प्रैक्टिस करते हैं। अपने वादों के निष्पादन कराने के लिए हरेक दिन सैकडों की संख्या लोग न्यायालय पहुंचते हैं। अधिवक्ताओं और केस के पैरवीकार के हित में ध्यान में रखकर सरकार ने ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तहत ई -फाइलिंग पोर्टल लांच की है। प्रशिक्षण में अधिवक्ताओं को आईडी जनरेट करने, ई-कोर्ट फाइलिंग पोर्टल पर अकाउंट रजिस्टर कर आईडी बनाने, आदि की जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *