बाइक चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जामताड़ा चोरी के बाइक बेचने नारायणपुर से जामताड़ा आ रहे बाइक चोर गिरोह के सरगना हातिम मियां को जामताड़ा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी की आरोपी चोरी का मोटरसाइकिल बेचने नारायणपुर से जामताड़ा आ रहा है। जिसके बाद थाना प्रभारी राजेश मंडल और सशस्त्र बल की टीम ने पोसोई मोड़ के पास वाहन चेकिंग लगाई। जहां बुधवार की सुबह हातिम मियां को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी राजेश मंडल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हातिम मियां के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से एक होंडा मोटरसाइकिल बरामद की है। बाइक पर पंजीयन संख्या अंकित नहीं थी। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी राजेश मंडल के साथ आरक्षी संतोष कुमार यादव और अगस्टीन हेम्ब्रम शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *