लुधियाना| समाज सेवा में सक्रिय दी रेड फाउंडेशन ने साईं सेवा सोसाइटी की साईं संध्या पर प्रीत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की मदद से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें 30 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। फाउंडेशन के अध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त एकत्र करना बल्कि लोगों को जागरूक करना भी है। 20 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। इस दौरान निपुण शर्मा, नवनीत सिंह, लक्ष्य सचदेवा, बलविंदर कुमार, अभी वर्मा और लवप्रीत सिंह का सहयोग रहा।


