पार्क में बैठ हेरोइन पी रहे थे युवक, 4 काबू

भास्कर न्यूज |लुधियाना सार्वजनिक जगहों पर नशा करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। दो अलग-अलग मामलों में चार युवकों को पकड़ा गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहला मामला थाना सलेम टाबरी इलाके का है। पुलिस ने दाना मंडी, बहादुर-के रोड के पास एक पार्क में बैठकर नशा कर रहे दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों की पहचान सुखजिंदर सिंह निवासी मनमोहन कॉलोनी और अमनदीप सिंह निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हेरोइन का नशा कर रहे थे। दूसरा मामला फेस-2 स्थित श्मशान घाट के पास का है। यहां भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को नशा करते हुए काबू किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बंटी कुमार और राज कुमार, दोनों निवासी शहीद भगत सिंह नगर, के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *