परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना सीखें, कभी परेशानी हावी नहीं होगी

हर बदलाव में अवसर छिपा होता है: लोग जब बदलाव से डरते हैं, तो वे अपने विकास को रोकते हैं। आज के दौर में नौकरी हो या पढ़ाई, हर जगह तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम नए स्किल्स सीखते रहें, और अपनी सोच को अपडेट करते रहें। उदाहरण के तौर पर कोविड के समय बहुत से लोगों की नौकरियां चली गईं, लेकिन जिन्होंने खुद को ऑनलाइन स्किल्स या वर्क फ्रॉम होम के अनुसार ढाल लिया, वे आज भी सफलता के साथ काम कर रहे हैं। परिस्थिति को दोष देने के बजाय, उसमें से रास्ता निकालने की कोशिश ही व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। हर छह महीने में अपनी स्किल्स और सोच का रिव्यू करें। ऐसी किताबें और लोगों का साथ चुनें जो आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। अगर कोई चीज बार-बार परेशान कर रही हो, तो उसका सामना करें, भागने की कोशिश न करें। भास्कर न्यूज| लुधियाना। आज के समय में जब अनिश्चितता, तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी, नौकरी का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सामाजिक अपेक्षाएं लोगों को मानसिक रूप से थका देती हैं, तब सबसे जरूरी हो जाता है खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालना। विशेषज्ञ मानते हैं कि जो व्यक्ति परिस्थिति के अनुरूप सोच और व्यवहार बदल लेता है, वो कभी भी तनाव या परेशानी के दबाव में नहीं आता। लचीलापन, जो न सिर्फ मानसिक शांति देता है, बल्कि सफलता की राह भी आसान करता है। आज के समय में चाहे छात्र हों या प्रोफेशनल, हर किसी को परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना सीखना होगा। यही कारण है कि कई बड़े कॉर्पोरेट्स अब एडैप्टेबिलिटी को एक प्रमुख स्किल मानकर भर्ती करते हैं। जो लोग समय के साथ बदलना नहीं सीखते, वे पिछड़ने लगते हैं और उन्हें हर छोटी बात भी बड़ी परेशानी लगने लगती है। वहीं जो व्यक्ति हर चुनौती में नया अवसर ढूंढ लेता है, वह जीवन को न केवल सरलता से जीता है, बल्कि अपने आसपास के लोगों के लिए भी प्रेरणा बन जाता है। आज का युवा लगातार प्रतिस्पर्धा, सोशल मीडिया की तुलना, करियर का दबाव और पारिवारिक अपेक्षाओं के बीच मानसिक तनाव से गुजर रहा है। ऐसे में जब हालात उम्मीद के मुताबिक नहीं होते, तो निराशा घेर लेती है। लोग मानते हैं कि अगर बाहरी परिस्थितियां बदल जाएं, तो उनकी जिंदगी बेहतर हो सकती है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि असली बदलाव बाहर नहीं, अंदर से शुरू होता है। जिंदगी में समस्याएं कभी खत्म नहीं होतीं, लेकिन जब हम अपने नजरिए को बदलना सीख लेते हैं, तो वही समस्याएं हमें और मजबूत बना देती हैं। अगर आप हालात को कंट्रोल नहीं कर सकते, तो आप यह जरूर तय कर सकते हैं कि उन पर कैसे रिएक्ट करना है। मानसिक लचीलापन कोई जन्मजात गुण नहीं, बल्कि सीखा जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने भीतर की सोच को पॉजिटिव दिशा दें। जब हम ये मानना शुरू कर देते हैं कि हर मुश्किल अपने साथ कुछ सिखाने या सुधारने का मौका लेकर आती है, तब हम हारने के बजाय उस अनुभव से सीखने लगते हैं।रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ छोटे बदलाव इस सोच को मजबूत कर सकते हैं जैसे दिन की शुरुआत खुद से एक पॉजिटिव सवाल पूछना आज मैं क्या बेहतर कर सकता हूं?, सोशल मीडिया पर कम समय देना, ध्यान और एक्सरसाइज को दिनचर्या का हिस्सा बनाना और सबसे अहम खुद को दोष देने के बजाय खुद को समझाना। जब हम खुद से ये कहना शुरू करते हैं कि ये फेज भी निकल जाएगा, तो हमारा दिमाग धीरे-धीरे स्ट्रेस से बाहर निकलना सीख जाता है। मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति वही होता है जो कठिन समय में भी अपने अंदर उम्मीद और संतुलन बनाए रखे। यही संतुलन उसे न केवल तनाव से उबरने में मदद करता है, बल्कि भविष्य की कठिनाइयों के लिए भी तैयार करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *