दो छात्रों का चयन, ऑस्ट्रेलियन कंपनी ने किया प्लेसमेंट

लुधियाना। जीजीएन कैंपस प्लेसमेंट सेल ने ऑस्ट्रेलियन कंपनी चेक मेट सर्विसेज के साथ मिलकर जीजीएन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, घुमार मंडी में जॉइंट कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव करवाई। इस ड्राइव में जीजीएन खालसा कॉलेज, जीजीएन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी और जीजीएन इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज के 16 छात्रों ने हिस्सा लिया। चेक मेट सर्विसेज के हेड ऑपरेशंस हरिंदर पाल सिंह ने प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन किया। कंपनी ने जीजीएन खालसा कॉलेज के बी.कॉम के दो छात्रों गुरिंदर पाल सिंह और लविश वर्मा को प्रोसेस एग्जीक्यूटिव के पद पर चयनित किया। हरिंदर पाल सिंह ने छात्रों की एकाग्रता और प्रोफेशनल रवैये की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र ग्लोबल कस्टमर की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। जीजीएनआईएमटी के डायरेक्टर प्रो. मंजीत सिंह छाबड़ा ने हरिंदर पाल सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को भारत में रहकर ग्लोबल एक्सपोजर का मौका मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *