तेरे परां नाल उडी जांदे मां सानू ता कोई जानदा नहीं…

भास्कर न्यूज|लुधियाना श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल पर महामाई की कृपा से वरिन्दर मित्तल की अध्यक्षता में साप्ताहिक चौकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम आयोजक परिवार अश्विनी गुप्ता, मोनिका गुप्ता, धर्मपाल जिंदल, संदीप गुप्ता ने ज्योति प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया। उपरांत शिवांग बेटा एंड पार्टी की ओर से महामाई का गुणगान किया गया। गणपति वंदना कर भजन तेरे परां नाल उडी जांदे मां सानू ता कोई जान दा नहीं, मैय्या जगदाता दी कह के जय माता दी तुरियां जावीं देखी पैंदे तो ना घबरावीं आदि गाकर श्रद्धालुओं को निहाल किया। वरकिन्दर मित्तल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हर सप्ताह महामाई की चौकी मंदिर में आयजित की जाती है। देर रात तक श्रद्धालु मंदिर में आकर महामाई के दरबार में हाजरी लगाते है। इस अवसर पर वरिन्दर मित्तल, अश्विनी जैन, अशोक दिवेदी, अंबुजेश शर्मा, कविता, रजनीश सिंगला, सुरिन्दर भगत, मंजू सिक्का आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *