बारां| शहर के कोटा रोड स्थित मनिहारा महादेव मंदिर पर रविवार को भारतीय मजदूर संघ का 8वां जिला अधिवेशन जिला संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा व जिलाध्यक्ष सतीश नामा की अध्यक्षता में हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री कपिल मालव, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, विशिष्ट अतिथि नागरिक बैंक अध्यक्ष हरगोविंद जैन, संभागीय संगठन मंत्री प्रशांत खरे आदि रहे। अधिवेशन में अतिथियों द्वारा भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति से अवगत कराया। मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा कर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पद पर शंकरलाल सुमन, महामंत्री पद पर पंकज राठौर, कोषाध्यक्ष हेमराज गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश गौतम, उपाध्यक्ष लक्ष्मीचंद मालव, धनराज बटेरिया, सुनीता नागर, लोकेश सुमन, संयुक्त मंत्री अंकित कुमार श्रीवास्तव, सह जिला मंत्री मुुकेश कुमार मेहता, अशोक कुमार सुमन, चंद्रकला मीणा, राजेश कुमार वर्मा, संगठन मंत्री नित्यानंद शर्मा, प्रेमप्रकाश सुमन, प्रचार मंत्री नितिन जैन, कार्यालय मंत्री हंसराज गुर्जर, सह कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश प्रजापति, कार्य समिति सदस्य गोविंद कश्यप, गजेंद्र राठौर, देवेंद्र मीणा, लता मिश्रा, सतीश नामा, रमेश सुमन, घनश्याम योगी, राधेश्याम सुमन को नियुक्त किया।


