बारां| जिले में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार व जन अभियोग निराकरण विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देश पर रविवार को जिले की ग्राम पंचायतों में क्लस्टर के तहत सुशासन सप्ताह के तहत शिविर आयोजित हुए। शिविर में लंबित परिवादों का मौके पर ही का निस्तारण किया। सुशासन सप्ताह के तहत लगे शिविर में शनिवार तक 201 लंबित परिवादों में से 167 परिवादों का संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही निपटारा किया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए रोजगार, पेंशन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं की सेवाएं ग्रामीण को दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग पहुंचे और उन्होंने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। रविवार को सुशासन सप्ताह के तहत बारां में राजीव गांधी सेवा केंद्र बराना, अटरू के ग्राम पंचायत कार्यालय कवाई, छीपाबड़ौद के राजीव गांधी सेवा केंद्र सारथल, मांगरोल के जलोदा तेजाजी मेला मैदान, अंता के ग्राम पंचायत बमूलिया कलां, किशनगंज के ग्राम पंचायत नाहरगढ़ एवं शाहाबाद के राजीव गांधी सेवा केंद्र दांता में प्रशासन गांव की ओर शिविर आयोजित किए गए।


