हरलीन मिस और वरुण मिस्टर फेयरवेल चुने गए

भास्कर न्यूज | जालंधर डीएवी कॉलेज के स्नातकोत्तर कामर्स विभाग की ओर से वार्षिक वाणिज्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, जसवंत सिंह राठौर, हीना एवं रविंदर भगत रहे। तनिषा ने कृष्ण स्तुति पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कॉलेज के पूर्व छात्र और राष्ट्रीय मिमिक्री पुरस्कार विजेता विशाल ने मनोरंजक मिमिक्री की। मॉडलिंग के दो आकर्षक दौर में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास से हिस्सा लिया गया। इस दौरान मिस फेयरवेल हरलीन, मिस्टर फेयरवेल वरुण, फर्स्ट रनरअप दीया, फर्स्ट रनरअप (लड़के) विशाल, सेकेंड रनरअप (लड़कियां) निधि, सेकेंड रनरअप (लड़के) सिमरजीत, मिस्टर हैंडसम कार्तिक, मिस्टर डैशिंग मानव, मिस बेस्ट ड्रेस्ड नगमा, मिस टैलेंटेड प्रियंका, मिस एलीगेंट नंदिनी, मिस कॉन्फिडेंट सुहाना को चुना गया। इसी प्रकार मिस एटीट्यूड मौलिका, मिस गॉर्जियस सिंथिया, मिस बेस्ट वॉक आशिमा, मिस बेस्ट स्माइल निष्ठा, मिस इंटेलिजेंट दीपांशी और मिस चार्मिंग लवलीन को चुना गया। कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित करने और पुरस्कार वितरण के साथ प्रतिभागियों और आयोजकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, वंदना ने बॉलीवुड मिक्स, हर्षिका ने बॉलीवुड मिक्स, दीपांशी ने बॉलीवुड मिक्स, रैना ने भांगड़ा पेश किया। यहां विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कपूर, भव्या वर्मा, सुप्रीत कौर और रिया वर्मा, डॉ. कुंवर राजीव (वरिष्ठ उप प्राचार्य), प्रो. सोनिका दानिया (उप प्राचार्य), प्रो. शरद मनोचा (डीन परीक्षा) और कॉलेज के अन्य विभागों के सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *