जालंधर | ग्रेवीटास अस्पताल की सदस्य डॉ. आशू हांडा का 4 मई को निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए बुधवार को गीता मंदिर अर्बन अस्टेट फेस-2 में प्रार्थना सभा रखी गई। इस दौरान शहर की शख्सियतों ने नम आंखों श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। मौजूद शहरवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्व. डॉ. आशू हांडा समाज सेविका थीं और हर तरह से जरूरतमंदों की मदद भी करती थीं। उनके द्वारा किए गए कार्य को हर कोई याद कर रहा था। मौजूद लोगों ने कहा कि जब भी किसी को जरूरत होती तो डॉ. आशु हमेशा आगे आकर खुद काम करती थीं। अस्पताल में भी उन्होंने कई लोगों की मदद की। हमेशा कहती थीं कि ‘कर्म करो फल की इच्छा न करो।’ वे समाज सेवा के कामों में हमेशा अग्रसर रहीं। इस दौरान यहां डॉ. रमन चावला, डॉ. दविंदर सिंह, डॉ. रघुविंदर सिंह, डॉ. सोनित, डॉ. दिपाशु, विधायक बावा हैनरी, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार, मानव सहयोग सोसायटी, एचएमवी कॉलेज, दोआबा कॉलेज, कपूर अस्पताल, पीजीआई अस्पताल, महाजन आई केयर, रणजीत अस्पताल व अन्य कई संस्थानों के पदाधिकारी प्रार्थना सभा में शामिल हुए। पाठ करते हुए पंडित।


