जालंधर| मुस्लिम संगठन पंजाब प्रधान एडवोकेट नईम खान ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कहा कि यह हर एक भारतीय की जीत है और इससे पूरा देश सुकून में है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की यह कार्रवाई देशहित में एक साहसिक कदम है। आतंकवादियों को सबक सिखाने और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए सेना ने प्रभावशाली ऑपरेशन किया है। पूरा भारत खुश है। सेना की सफलतापूर्वक ऑपरेशन सिंदूर कार्रवाई को मैं सलाम करता हूं।


