जालंधर| भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक को मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने पूर्ण समर्थन दिया है। अख्तर सलमानी ने कहा कि भारतीय सेना ने हमेशा अपने गौरव का परिचय दिया है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी सरजमीं पर आतंकियों को जन्म दिया है। पहलगाम में आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। आज से पहले कभी पर्यटकों को निशाना नहीं बनाया गया है। इस हमले से पूरा देश सदमें में था और कार्रवाई की मांग कर रहा था।


