भारतीय सेना ने लिया बदला, यह अद्भुत : कालिया

जालंधर| भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें बर्बाद कर दिया गया है। बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य का परिचय दिया है। भारत पूरी तरह से एकजुट है और इस कार्रवाई के बाद भारत ने पाकिस्तान को संदेश दिया है कि भारत ने पाकिस्तान की आम नागरिक और पाकिस्तान के मिलिट्री स्थानों पर अटैक नहीं किया, बल्कि वहां पर किया है जहां आतंकी छुपे हुए थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इन नापाक हरकतों से बाज आना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *