एयर स्ट्राइक से हर भारतीय में खुशी : जब्बार

जालंधर| कांग्रेसी नेता जब्बार खान ने कहा कि भारतीय सेना ने एक बार फिर से अपनी वीरता के साथ पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लिया है। पाकिस्तान की शह पर पहलगाम में आतंकी हमले ने देश को अंदर तक तोड़ कर रख दिया था क्योंकि यह हमला हर भारतीय पर था। जिसे लेकर लोग लगातार पाकिस्तान पर हमले का दबाव बना रहे थे। मंगलवार देर रात को हमारी तीनों सेनाओं ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए आतंकियों और उनके ठिकानों को पूरी तरह से तबाह किया है। जिससे उनकी वीरता से पूरा देश आज गदगद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *