जालंधर| कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि भारतीय सेना की इस साहसी कार्रवाई पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि सेना ने जिस सूझबूझ, सटीक रणनीति और अदम्य साहस से यह ऑपरेशन को अंजाम दिया है, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। पूरा राष्ट्र सेना के साथ एकजुट होकर खड़ा है। पंजाब हमेशा से देश की एकता और अखंडता के लिए अग्रणी भूमिका निभाता आया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा राज्य पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में हमें अधिक सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है।


