भास्कर न्यूज | जालंधर आकाश कॉलोनी के अरविंद कुमार अग्रवाल परिवार की ओर से 8 मई को सोढल रोड स्थित संजोग पैलेस में माधव माधवी जी का विवाह उत्सव श्रद्धापूर्वक करवाया जा रहा है। इसकी तैयारियां जोर-शोर के साथ चल रही हैं। धार्मिक आयोजनों के संबंध में बुधवार को हवन, शगुन व हल्दी की रस्म अदा की गई। सेवादारों ने बताया कि विवाह उत्सव में माधव जी को कोलकाता से लाए वस्त्र और श्री नाथ जी से लाए आभूषण पहनाए जाएंगे। प्रबंधकों ने बताया कि 251 व्यंजनों का भोग, फूल बंगला बनाया गया। इसके अलावा वृंदावन से प्रसाद भक्तजनों को बांटा जाएगा। 8 मई को शाम 6 बजे विद्वानों द्वारा विधिवत पूजन करके धार्मिक आयोजन शुरू किया जाएगा। यहां हरविंदर कुमार, मुनीश भारद्वाज, अनीता आहूजा, रमन आहूजा, विशाल कालिया, हिमांशु मेहता, गौरव योगी, चेतन, साक्षी आहूजा, राधिका शर्मा, अंजू कुमारी, नितिका व अन्य मौजूद रहे।


