गुरुद्वारा गुरदेव नगर में स्त्री सत्संग सभा ने करवाया गुरमत समागम

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सिंह सभा गुरदेव नगर दाना मंडी की स्त्री सत्संग सभा और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को स्त्री सत्संग कीर्तन दरबार करवाए गए। कीर्तन दरबार की शुरुआत से पहले सभी सदस्यों ने मिलकर श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया। उसके बाद शहर के विभिन्न गुरुद्वारों के स्त्री सत्संग सभाओं के 37 जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से अपनी हाजिरी लगवाई। इसमें गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख, गुरुद्वारा चरण कमल बस्ती शेख, गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर नगर, गुरुद्वारा राज नगर, गुरुद्वारा बस्ती नौ, गुरुद्वारा बस्ती गुजां, गुरुद्वारा मॉडल हाउस, गुरुद्वारा बशीरपुरा, गुरुद्वारा जसवंत नगर, गुरुद्वारा अर्बन अस्टेट, गुरुद्वारा सेंट्रल टाउन, गुरुद्वारा आदर्श नगर और शहर के प्रमुख गुरुद्वारा साहिब की स्त्री सत्संग सभाओं ने भाग लिया। समागम के दौरान गुरु के अटूट लंगर भी वरताए गए। इस मौके पर कुलदीप कौर, सरबजीत कौर, नरिंदर कौर, रजिंदर कौर, सुखविंदर कौर, मनजीत कौर, रणजीत कौर, जसविंदर कौर, गुरिंदर कौर, अरविंदर कौर, नवलजीत कौर, सरबप्रीत कौर, सतनाम कौर, मनविंदर कौर, अमरदीप कौर व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *