भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम मोहल्ला थापरां में भक्तों की ओर से श्रद्धापूर्वक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजन करके ज्योति प्रज्जवलित की गई। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भक्तों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ व भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। मंदिर के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने बताया कि जब इंसान पर भगवान की कृपा होती है तो वो इंसान की प्यास बुझाने का कोई न कोई साधन बना देता है। ऐसे कथा, सत्संग, समागम परमात्मा की कृपा से साधन बनते हैं, जो मनुष्य को उसके लक्ष्य की ओर ले जाते हैं। उसे अपने लक्ष्य से भटकने नहीं देते। यह संसार एक समुद्र की भांति है, जिसकी एक नजर में आता किनारा जीवन है और नजर न आने वाला दूसरा किनारा मृत्यु है। दरबार में भक्तों ने प्रभु को चॉकलेट, लड्डू, बर्फी, पान, फल व अन्य प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।


