जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु अमर दास जी, डिफेंस कॉलोनी में श्री गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर स्त्री सत्संग सभा और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से बुधवार को समागम करवाए गए। प्रधान प्रकाश कौर पेलिया, सेक्रेटरी परमिंदर कौर भंवरा, कुलजिंदर कौर रंधावा ने बताया कि स्त्री सत्संग सभा के सदस्यों द्वारा श्री सुखमनी साहिब के पाठ से समागम की शुरुआत हुई। इसमें शहर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब के स्त्री सत्संग सभा के जत्थों ने गुरबाणी के कीर्तन से अपनी हाजिरी लगवाई। इनमें मुख्य तौर पर गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर नगर, गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन, गुरुद्वारा आदर्श नगर, गुरुद्वारा बाजार शेखां, गुरुद्वारा मॉडल हाउस, गुरद्वारा चरण कमल बस्ती शेख, गुरुद्वारा अर्बन स्टेट फेस-1 और 2, गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख, गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब जी सेंट्रल टाउन, गुरुद्वारा बीबा निरंजन कौर जी बशीरपुरा व अन्य शामिल रहे। स्त्री सत्संग सभा की ओर से विभिन्न गुरुद्वारा साहिब से आए कीर्तनी जत्थों को सिरोपे प्रदान कर सम्मानित किया गया। समागम के दौरान गुरु के अटूट लंगर भी बांटे गए। यहां हरिंदर कौर सैनी, चरनप्रीत कौर, चरणजीत कौर, मनजिंदर कौर, हरजीत कौर, गुरदीप कौर, एकांत पाल कौर, रूबी अजनोहा मौजूद रहे।


