ट्रामाडोल केस : बलीस्टा फार्मा के मालिक अमित भंडारी को भेजा जेल

भास्कर न्यूज | अमृतसर ट्रामाडोल बरामदगी मामले में एनसीबी ने आरोपी अमित भंडारी को रिमांड खत्म होने पर तीसरी बार अदालत में पेश किया। एनसीबी ने कोर्ट से 7 दिन की रिमांड की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। आरोपी के वकील प्रदीप सैनी ने बताया कि एनसीबी ने रिमांड की मांग रखी थी, लेकिन कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया। बता दें कि अमित भंडारी को 1 मई को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास 31,790 ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद हुई थीं। एनसीबी ने 2 मई को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया फिर 4 मई को फिर कोर्ट में पेश कर 7 मई तक रिमांड हासिल किया था। रिमांड खत्म होने पर बुधवार को अमित भंंडारी को तीसरी बार कोर्ट में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *