संस्कृति केएमवी स्कूल के बच्चों ने किया वंडरलैंड का भ्रमण

जालंधर | संस्कृति केएमवी स्कूल की तरफ से कक्षा 2 से 12 तक के छात्रों के लिए वंडरलैंड का भ्रमण का आयोजन करवाया गया। विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन खुशी और उत्साह से भरा रहा। विद्यार्थियों ने रोमांचकारी झूलों का अनुभव किया। प्रिंसिपल रचना मोंगा ने बच्चों का आनंद और उत्साह देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने छात्रों में उमंग, स्फूर्ति संचार और सुहानी यादें बनाने के अवसर प्रदान करने में ऐसे भ्रमण आयोजनों के महत्व पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *