पेंशनर समाज की मासिक बैठक 9 को

कांकेर| जिला पेंशनर समाज कांकेर की मासिक बैठक 9 मई को शाम 5 बजे पेंशनर भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं के साथ ही भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के आह्वान पर होने वाले आंदोलन के संबंध में एवं 15 मई को पेंशनरों की समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय मांगों के संबंध में कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन देने के संबंध में चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट व सचिव शिवसिंह भदौरिया ने समस्त सदस्यों व पदाधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *