कांग्रेस सेवा दल के दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष बने जितेंद्र

राजनांदगांव| जिला कांग्रेस सेवा दल ने अपने दक्षिण ब्लाक का अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा को नियुक्त किया है। शहर जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अमित खंडेलवाल ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। मोतीपुर निवासी जितेंद्र सिन्हा लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। जिनकी कर्मठता को देखते हुए सेवा दल जिला संगठन ने उन्हें दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सेवा दल की गतिविधियों को सक्रिय रुप से संचालित करने और सेवा दल संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश डाकलिया, जिला महामंत्री पंकज बांधव, आफताब आलम, फरमान खान सहित अन्य ने संगठन के लिए सक्रिय रुप से कार्य करने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *