फॉरेस्ट लैंड घोटाले में ED की रेड:रांची, बोकारो के साथ बंगाल में छापेमारी; दो दिन पहले बोकारो में की थी पड़ताल

फॉरेस्ट लैंड की गलत तरीके से खरीद-बिक्री किए जाने के मामले को लेकर ईडी ने आज रांची के कांके रोड के साथ-साथ बोकारो और पश्चिम बंगाल में दबिश दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने कांके रोड स्थित श्रीराम गार्डेन अपार्टमेंट में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में टीम जांच कर रही है वह विवेक नारसरिया नाम के बिल्डर की है। बोकारो के तेतुलिया मौजा की 103 एकड़ फॉरेस्ट लैंड की बिक्री और मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी ने बिहार-झारखंड के 17 स्थानों पर छापेमारी की थी। टीम ने इस दौरान अलग-अलग जगहों से लैपटॉप, मोबाइल सहित दूसरे डिजिटल उपकरण जब्त किए थे। दो दिन पहले बोकारो में कर चुकी है छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय की टीम 6 मई को बोकारो के चास राणा प्रताप नगर में रहने वाले हार्डवेयर व्यवसायी और जमीन कारोबारी महेश नागिया और कलीम अंसारी के घर छापेमारी कर चुकी है। यह छापेमारी तेतुलिया मौजा की जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री और मनी लाउंड्रिंग को लेकर की गई थी। दोनों से पूछताछ के आधार पर उनका बयान दर्ज किया गया। इस दौरान महेश के घर से मिले जमीन और लेनदेन से जुड़े 269 कागजात की फोटो कॉपी कराकर उसे अपने पास रख लिया। दावा किया जा रहा है कि जमीन फर्जीवाड़े की जानकारी इन लोगों को पहले से थी।
———————————-
इस खबर को पढ़ें…
बोकारो में 2 जगह ED की रेड:पेंट व्यवसायी महेश नागिया के घर पहुंची टीम, भूमि घोटाले से जुड़ा मामला बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। जमीन घोटाले से जुड़े मामले में दो अलग-अलग ठिकानों पर टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की यह कार्रवाई चास के राणा प्रताप नगर और तेतुलिया मौजा इलाके में की गई है। जहां जमीन खरीद-बिक्री में अनियमितताओं और अवैध लेन-देन की शिकायतें सामने आई थीं। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी की शुरुआत सुबह करीब 6:30 बजे हुई जब ईडी की टीम चास के राणा प्रताप नगर स्थित महेश नागिया के घर पहुंची। महेश नागिया एक पेंट व्यापारी होने के साथ-साथ जमीन कारोबार में भी सक्रिय हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *